फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नए सत्र में स्नातक की कक्षाएं अगस्त से होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-दाखिले में देरी कारण शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए सत्र में अकादमिक कैलेंडर में बदलाव करते हुए स्नातक (यूजी) की कक्षाएं अगस्त में शुरू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां एक जुलाई से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाती थीं, वहीं इस बार दाखिला प्रक्रिया में देरी के चलते शैक्षणिक सत्र एक माह आगे खिसक गया है। इस फैसले का असर जिले के 12 कॉलेजों के आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों पर पड़ेगा।

दाखिले के लिए आवेदन तिथि को विभाग ने एक बार फिर बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। इससे पहले अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी। बता दें कि चौथी बार आवेदन की तिथि में विस्तार किया गया है। ऐसे में 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहने के कारण जुलाई में दाखिला प्रक्रिया पूरी करना भी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते कॉलेजों में कक्षाएं अगस्त से शुरू होने की संभावना है। विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर के कॉलेजों में करीब 2.25 लाख सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन इन सीटों के मुकाबले आवेदन अपेक्षाकृत कम संख्या में प्राप्त हो रहे हैं। इसी कारण बार-बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ रही है। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता ने बताया कि इसकी पूरी जानकारी अब तक उनके पास नहीं पहुंची है। देरी से सत्र शुरू होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें