फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल में अंडर-17 टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 टीम ने सोनीपत को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कैथल में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित हो रही 59वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में फरीदाबाद की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले की अंडर-17 और अंडर-19 बालिका टीमों ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-17 टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 टीम ने अपने पहले मुकाबले में सोनीपत को हराकर दूसरे दौर में जगह पक्की की।

अंडर-17 बालिका टीम को प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बाई मिली, जिसके चलते टीम सीधे दूसरे दौर में पहुंची। दूसरे दौर में फरीदाबाद का मुकाबला महेंद्रगढ़ से हुआ। टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए महेंद्रगढ़ को 5-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फरीदाबाद की टीम का सामना पंचकूला से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन फरीदाबाद की खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए पंचकूला को 5-4 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ अंडर-17 टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब टीम की नजर खिताबी मुकाबले की ओर बढ़ने पर है। वहीं, अंडर-19 बालिका टीम ने भी प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरुआत की। पहले मुकाबले में फरीदाबाद की टीम ने सोनीपत के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए 10-2 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अंडर-19 टीम ने दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें