फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एथलेटिक्स में अंडर-14 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय अंडर 14 मुकाबलों का आयोजन किया गया। जहां पर 100, 200 400 और 600 मीटर दौड़ के अलावा शॉटपुट, लंबीकूद और डिस्कस थ्रो के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

विभिन्न खेलों से चार-चार खिलाड़ियों ने जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। 10 मीटर दौड़ में 13.34 सेकेंड के साथ काव्यांश पहले स्थान पर रहे जबकि ओजस, अर्णव और आर्चीमान दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। 200 मीटर में भी 26.65 सेकेंड के साथ काव्यांश पहले स्थान पर रहे जबकि आर्चीमान दूसरे और अर्णव तीसरे व ओजस चौथे स्थान पर रहे। 400 मीटर में अर्णव ने एक मिनट और एक सेकेंड के साथ बाजी मारी जबकि अथर्व दूसरे, सचिन तीसरे और आशीष राय चौथे स्थान पर रहे। 600 मीटर में पर्व त्यागी 2 मिनट के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि आशीष राय दूसरे, अंश तीसरे और आरव चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा शॉटपुट में पद्मजीत ने 7.7 मीटर दूरी के साथ बाजी मारी जबकि शौर्य दूसरे, शौर्य वरधान तीसरे और युवराज चौथे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में मुकुट ने पहला स्थान हासिल किया। निकुंज दूसरे, शौर्य वरधान तीसरे और सुरेंद्र यादव चौथे स्थान पर रहे। लंबी कूद में 5.267 मीटर के साथ आरव पहले स्थान पर रहे। वहीं मुकुट दूसरे, सचिन तीसरे और अथर्व सिंह चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें