फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनियंत्रित कार दीवार से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों के कारण संतुलन खो बैठा चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। गांव हीरापुर में एक युवक की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार से टकरा गई। युवक सोतई से गांव शोले जा रहा था। जर्जर सड़क की वजह से उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और उसकी कार सीधे मकान की दीवार में जा घुसी। इससे दीवार और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। कार चालक काे हादसे में मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर गड्ढे बने हैं। जिसकी वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। इसी वजह से सोमवार को भी गांव सोतई से गांव शोले जा रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। जिससे दीवार पूरी तरह ढह गई। इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई महीनों से खराब है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गड्ढों और टूट-फूट की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें