फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनियंत्रित कार ट्रैक्टर-ट्रॉली व पेड़ से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोग घायल, धौज थाना इलाके में हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके में अनियंत्रित कार ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे में मृतक अल्ताफ के दोस्त रसीद के बयान पर टीकरी खेड़ा गांव के कार चालक आदिल के खिलाफ धौज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को यह शिकायत गांव आलमपुर के रहने वाले रसीद ने दी है। रसीद वेल्डिंग का काम करते हैं। आरोप है कि 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12 बजे ये अपने दोस्त दिलशाद, आमिर, अल्ताफ के साथ आलमपुर गांव के स्टैंड पर खड़े थे। इन्हें कुछ काम से धौज थाना था। आरोप है कि तभी टीकरीखेड़ा निवासी आदिल ब्रेजा कार लेकर आया और इन्हें बैठा लिया। आरोप है कि आदिल काफी लापरवाही व रफ्तार से कार चला रहा था। दोस्तों ने उसे धीरे चलाने को कहा लेकिन वो नहीं माना। धौज गांव के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास चालक ने कार से कट मारा तो अनियंत्रित होकर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली व पेड़ से टकरा गई। इससे चारों दोस्त घायल हो गए। राहगीरों ने मदद कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान नूंह सालाहेड़ी गांव के अल्ताफ की मौत हो गई। अब घायल रसीद के बयान पर पुलिस ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें