फरीदाबाद भीकम कालोनी में चाचा ने काटी भतीजे की उंगली घायल मनोज निजी अस्पताल में उपचाराधीन ।
- फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। भीकम कॉलोनी में रहने वाले मनोज की चाचा रमेशचंद से घरेलू बातों पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि चाचा ने चाय की प्याली भतीजे पर फेंक कर उसे झ़ुलसाने का प्रयास किया। इसके बाद गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसमें मनोज की चाची मधू व उनका बेटे जितिन ने बेल्ट व लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
मनोज का आरोप है कि मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने उसके इसके बाद एक हाथ की उंगली से काट दी। हाथ से खून देखते ही आरोपी भयभीत होकर भाग खड़े हुए। वहां मौजूद लोगों ने घायल मनोज को पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित मनोज ने बताया कि चाचा के साथ हुए विवाद में चाची व चचेरे भाई ने लाठी व बेल्ट से हमला कर दिया। चाचा रमेशचंद व चचेरे भाई जितिन ने दाएं हाथ की उंगली चबा कर काट दी। चाची ने भारी ताले से सिर पर हमला कर दिया। इससे सिर से भी खून निकलने लगा। शोर सुन कर मौके पर पहुंची मनोज की पत्नी सविता ने उन्हें बचाया। आसपास के अन्य लोगों को आते देख तीनों आरोपी ने मनोज को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मनोज ने इस मामले में अपने चाचा रमेशचंद, चाची मधु व चचेरे भाई जतिन के खिलाफ अग्रसेन पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने मनोज का चिकित्सकीय जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।