फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमीन के विवाद में घर में घुसकर चाचा और भाइयों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवला महाराजपुर की घटना, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर में करीब 270 वर्ग गज जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक परिवार ने अपने चाचा और उनके चार बेटों पर घर पर आकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जमीन खाली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायतकर्ता महेश बैंसला ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-45-46 डिवाइडिंग रोड के पास उनकी करीब 270 वर्ग गज जमीन है, जिस पर उनका परिवार करीब 40 साल से रह रहा है। पिता की मृत्यु के बाद से चाचा वीरेंद्र और उनके बच्चे जमीन को लेकर विवाद कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने गांव की अन्य जमीनों पर भी कब्जा कर लिया है और अब इस जमीन पर भी कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


महेश के अनुसार, 17 अगस्त को चाचा वीरेंद्र अपने बेटों विजय, रोहित, मोहित और शुभम के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए परिवार को बाहर निकलने के लिए कहा और जमीन खाली करने का दबाव बनाया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। विवाद बढ़ने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में महेश के भाई की पत्नी सीमा की छाती पर हाथ मारने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, महेश की पत्नी ममता की मेडिकल रिपोर्ट में चार चोटें मिलीं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर वीरेंद्र, विजय, रोहित, मोहित और शुभम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें