फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेड नहीं मिला तो महिला ने फर्श पर लेटकर चढ़वाई फ्लूइड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी बीके सिविल अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एकमात्र सरकारी बीके सिविल अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला को इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिलने के कारण फर्श पर लेटकर फ्लूइड (ड्रिप) चढ़वाते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा इमरजेंसी में बदबू होने की वजह से मरीज व परिजन मुंह पर कपड़ा बांधकर उपचार करवाने को मजबूर है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह इसको लेकर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


बीके अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 20 बेड लगे हुए हैं। शनिवार को मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते रात 11 बजे के बाद एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया जिसमें महिला व पुरुष दोनों थे तभी एक महिला उपचार के लिए इमरजेंसी में आई। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद महिला को नर्स की ओर से एक फ्लूइड चढ़ाया गया। महिला के साथ मौजूद पति उसको बेड पर लेटने के लिए इमरजेंसी में बने वार्ड में लेकर गया। वीडियो के अनुसार बेड फुल होने की वजह से महिला अपनी चुन्नी को इमरजेंसी के फर्श पर बिछाकर लेट गई और फ्लूइड फर्श पर लेटकर चढ़वाई। महिला ने बताया कि उनको आधे घंटे से ज्यादा का समय हो गया था, लेकिन बेड नहीं मिला। इस पर उसकी हालत गंभीर होने पर वह फर्श पर लेट गई। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद लोग सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं और बेड की उपलब्धता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन





इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसको लेकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ विकास गोयल, प्रधान चिकित्सा अधिकारी











विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें