फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब , गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्रों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में रोजाना करीब 40 गर्भवती महिलाओं की होती है जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हुए करीब एक माह होने जा रहा है, लेकिन अब तक इसकी सुविधा पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। मशीन खराब होने के कारण गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी अस्पतालों और लैब का रुख करना पड़ रहा है। इससे महिलाओं को परेशानी के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है।

अस्पताल में रोजाना करीब 40 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। ऐसे में लंबे समय से मशीन बंद होने के कारण बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए निजी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए निजी केंद्रों पर जांच कराना अधिक परेशानी वाला है। महिलाओं का कहना है कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क या कम खर्च में जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद में वे यहां आती हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें बाहर से जांच करानी पड़ रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक सुविधा शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
अल्ट्रासाउंड मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी को बता दिया है। मशीन को जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सके। - डॉ. विकास गोयल, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें