सूरजकुंड क्षेत्र में लोट्स फार्म के पास की घटना, 11 पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में लोट्स फार्म के पास सोमवार को 11 लोगों ने दो युवकों का रास्ता रोककर डंडे, रॉड और बेल्ट से पीटा। हमलावरों ने कारोबार चौपट करने का आरोप लगाकर मारपीट की। इसमें पीड़ित आशीष की नाक की हड्डी और साथी सुमित को भी चोटें आईं। पीड़ित ने 72 हजार रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 16 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
आशीष ने पुलिस को बताया कि वह अपने वाहनों से रेती और रोड़ी सप्लाई करता है। 15 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह और सुमित बाइक से लोट्स फार्म होते हुए घर लौट रहे थे। तभी अनंगपुर की तरफ से आई कार उनकी बाइक के आगे खड़ी कर दी गई। इसमें पांच युवक उतरे और उनसे गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान दूसरी कार और एक स्कूटी भी वहां पहुंची। दूसरी कार से चार-पांच और स्कूटी से दो युवक उतरे। सभी के हाथों में डंडे, रॉड और बेल्ट थे। आरोप है कि युवकों ने दोनों पर हमला कर दिया। आशीष ने आकाश और टिल्ली को पहचानने की बात कही है। पुलिस जांच कर रही है।