फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चाइनीज मांझे की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नाक और गर्दन पर जख्म, चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनएचपीसी से बल्लभगढ़ की ओर बाइक पर आ रहे दो युवक सोमवार की शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझा फंसने से एक युवक की नाक और एक युवक की गर्दन पर कट लग गया। गनीमत रही कि हादसे में दोनों बच गए।
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों युवक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऊंचा गांव निवासी राकेश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर एनएचपीसी से बल्लभगढ़ ऊंचा गांव आ रहे थे। वह ओल्ड फरीदाबाद से बाटा मेट्रो स्टेशन के पास नेशनल हाईवे से जा रहे थे, तभी अचानक से उनकी बाइक आगे मांझा आ गया। जिससे बचने के लिए उन्होंने हाथ से मांझे को हटाने की कोशिश की तो मांझे ने उनकी गर्दन और चेहरे को काट दिया। पीछे बैठे भाई की नाक कट गई। उनका कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने तथा इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें