फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गांव पन्हैड़ा निवासी अमर सिंह ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके दो बेटे हैं। 24 अक्तूबर को उसका बड़ा बेटा नरेन्द्र सिंह बल्लभगढ़ से अपने गांव पन्हैड़ा खुर्द बाइक से आ रहा था। जैसे ही वह गांव के प्याऊ के पास आईटीआई और पेट्रोल पंप के बीच पहुंचा, तो एक वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में नरेंद्र की सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव छांयसा निवासी राजेन्द्र ने बताया कि उसके मामा का लड़का सुंदर गांव सोलड़ा पलवल का रहने वाला है। वह स्टार वायर कंपनी छांयसा में नौकरी करता है। 24 अक्तूबर को सुंदर उसको अपने साथ सोलड़ा लेकर जाने की जिद करने लगा। वह दोनों अपनी-अपनी बाइक से निकल लिए। जैसे ही वह गांव मोहना में बने ढाबा के नजदीक पहुंचे, तो मोहना गांव की तरफ से आ रही बाइक ने सुंदर की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सुंदर के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसको उपचार के लिए एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें