फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो युवतियों ने नशीला पदार्थ पिला लूटी चेन व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड के सनबर्ड होटल में हुई घटना, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र के एक होटल में दो युवतियों से मिलने पहुंचे युवक की सोने की चेन और नकदी चोरी हो गई। युवक का आरोप है कि उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों युवतियों ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर दो युवतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, तिगांव क्षेत्र के बुआपुर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 27 अक्तूबर को दोपहर करीब 3:00 बजे उसकी दोस्त कंचन और देशाई शहनाज उससे मिलने दिल्ली के रोहिणी से आई थीं। उसने सूरजकुंड स्थित सनबर्ड होटल में कमरा नंबर 20 और 20ए बुक किया था। इसके बाद उसने तीन चाय और पकौड़े ऑर्डर किए। वेटर चाय कमरे में रखकर चला गया। पीड़ित के अनुसार, वह कुछ देर के लिए बाथरूम गया था। वापस आने के बाद तीनों ने चाय पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मिनट बाद उसे नींद आने लगी और वह सो गया। कुछ देर बाद आंख खुली तो देशाई शहनाज ने बाथरूम जाने की बात कही। वहीं कंचन दूसरे कमरे में आराम कर रही थी। करीब 15 से 20 मिनट तक देशाई के वापस नहीं आने पर वह उठा तो उसके गले से सोने की चेन गायब थी। उसने दोनों कमरों और बाथरूम में तलाश की, लेकिन दोनों युवतियां वहां नहीं मिलीं। पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवतियों ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाया और उसके नशे में होने के बाद सोने की चेन व जेब में रखी नकदी लेकर चली गईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें