फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: केजीपी पर हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रक ने केजीपी पर खड़े दो ट्रकों को मारी टक्कर, खराब ट्रक को लेकर जा रहा था दूसरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर तेज रफ्तार ट्रक ने गांव मौजपुर टोल के पास खड़े दो ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना छायंसा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव डींग निवासी मामचंद यादव ने बताया कि भाई रणवीर सिंह (50) एक कंपनी में ट्रक पर चालक का काम करता था। सोमवार रात को कंपनी की गाड़ी गाजियाबाद में खराब हो गई। कंपनी के मालिक ने भाई रणवीर को खराब गाड़ी को गाजियाबाद से टो (खींचकर) करके लाने के लिए भेजा। जिस पर रणवीर ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और गाड़ी गाजियाबाद से पलवल तक नहीं आ सकती है। मालिक के दबाव में आकर भाई रणवीर गाजियाबाद से गाड़ी को टो करने के लिए चले गए। गाजियाबाद से गाड़ी को वह गांव मौजपुर टोल तक ले आए। केजीपी पर टोल के पास तार टूट गया। इस पर रणवीर और दूसरे ट्रक का चालक सुक्की बांध रहा थ। तभी रात को करीब साढ़े 12 बजे पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सुक्की के ट्रक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों चालक दोनों ट्रक के बीच में फंस गए और मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर मारने वाला ट्रक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां पर देखा कि दोनों व्यक्ति मृत हालत में पड़े हुए थे। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें