फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: फटा हुआ चेक देकर कंपनी मालिक से दस लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार में दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो युवकों ने फटे चेक के माध्यम से एक कंपनी मालिक से करीब दस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता विरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शिखा इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी है। वह अलग-अलग इकाइयों में वेल्डिंग और कटिंग का व्यावसायिक सामान सप्लाई करते हैं। सितंबर 2022 में उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम रोहित गौतम बताया और कहा कि वह जयपुर की शर्मा संस कंपनी का कर्मचारी है। उसने कंपनी मालिक प्रकाश शर्मा की विरेंद्र सिंह से बात कराई और कुछ सामान मंगाने की बात कही। विरेंद्र ने अपनी कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की वीडियो और अपना जीएसटी नंबर उन्हें भेज दिया। इसके बाद आरोपियों के कहने पर करीब पांच लाख रुपये से अधिक का सामान भेज दिया। आरोपियों ने भुगतान चेक के माध्यम से करने की बात कही और एक लिफाफे में चेक भेज दिया। विरेंद्र ने जब लिफाफा खोला तो चेेक फटे हुए थे। इस पर दोनों ने बात की और आरोपी ने विरेंद्र सिंह को दूसरा चेक भेजने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उनका भाई राहुल गौतम भी बिजनेसमैन है। उसके लिए भी सामान भेज दो, दोनों भुगतान का चेक भेज रहा हूं। आरोपियों ने इस तरह दो बार में दस लाख से ज्यादा का सामान मंगा लिया और भुगतान नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने अपने नंबर बंद कर लिए। ठगी का अहसास होने पर विरेंद्र ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें