फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सात मोटरसाइकिल और अवैध हथियार सहित दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने चोरी की सात मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को बल्लभगढ़ क्षेत्र से काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से वाहनों के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी विकास उर्फ विक्की व पुष्पेंद्र दोनों फरीदाबाद के बहादुरपुर गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी लोगों को डराने व अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ अवैध हथियार भी रखते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सेंट्रल में दर्जनों मामले दर्ज हैं। अपराध शाखा सेंट्रल प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने एसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई राजेश कुमार , सत्यवान व अन्य की टीम तैयार की। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशा करने के आदि हैं। आरोपी विकास उर्फ विक्की पहले एसआरएस मॉल में वाहनों की पार्किंग में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूट जाने के कारण उसने गांव के ही अपने साथी पुष्पेंद्र को पैसों का लालच देकर मोटरसाइकिल चोरी करने की साजिश रची। दोनों शाम के समय ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जैसे ही टाउन पार्क के बाहर कोई अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करता तो विकास उसके पीछे जाकर उसकी रेकी करता और बाहर गेट पर खड़े दूसरे साथी को अंदर पार्क से इशारा कर सूचना दे देता। गेट पर खड़ा साथी इशारा मिलने ही पलक झपकते ही मोटरसाइकिल चोरी कर लेता था। दोनों आरोपी बाइक लेकर अपने गांव बहादुरपुर की तरफ फरार हो जाते थे। पुलिस की पकड़ में ना आएं, इसके लिए चोरी करने के बाद दोबारा पांच-छह दिन तक उस जगह चोरी करने नहीं आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें