फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टैक्स न भरने पर दो सोसाइटियों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटियों की प्रचार सामग्री हटाई और दीवारों पर किया पेंट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम जोन ने इजमेंट टैक्स न चुकाने वाली दो नामी सोसाइटियों एडोर और बीपीटीपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निगम की टीम ने न केवल दोनों सोसाइटियों के चालान काटे बल्कि उनके द्वारा लगाए गए प्रचार-प्रसार के टेंट और कनोपी भी हटवा दिए। इतना ही नहीं जिन स्थानों पर विज्ञापन या प्रचार सामग्री लिखी गई थी वहां पेंट कर उसे मिटा दिया गया।

जूनियर इंजीनियर अंकित गोयल ने बताया कि निगम ने कई बार दोनों सोसाइटियों को बकाया टैक्स और परमिशन फीस जमा कराने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने समय पर भुगतान नहीं किया। प्रचार-प्रसार करने के लिए निगम से ऑनलाइन अनुमति लेनी होती है जबकि एडोर सोसाइटी ने केवल आवेदन किया था पर फीस जमा नहीं कराई। कुछ सोसाइटियां पहले तिमाही आधार पर शुल्क भरती थीं लेकिन हाल में ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाई जाएगी वहां भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में अवैध विज्ञापन पर रोक लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें