फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मार्ट सिटी व एचएसवीपी के दो अधिकारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने बैठक के दौरान दिखाई सख्ती, सरकारी आदेश आने बाकी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर सरकार ने सख्त संकेत दिए हैं। हाल ही में सामने आई तकनीकी खामियों और कार्य में कमी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में शुक्रवार को आयोजित फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बड़खल-बाईपास स्मार्ट रोड परियोजना में तकनीकी स्तर पर आई दिक्कतों का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। समीक्षा में पाया गया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ बुनियादी संरचनाओं का समुचित समन्वय नहीं हो सका इसके कारण स्मार्ट रोड पर डली सीवर लाइन नहीं मिल पा रही थी। सीवर लाइन को चालू करने के लिए विभाग को दोबारा काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संबंधित स्थानों पर सीवर मैनहोल की स्थिति स्पष्ट न रहने से उन्हें खोजने में अतिरिक्त प्रयास करना पड़ रहा है। इससे न केवल काम की गति प्रभावित हुई है बल्कि परियोजना की लागत में भी बढ़ोतरी हुई है।

बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एक अधिकारी के कार्य पर भी सवाल उठे। समीक्षा के बाद संबंधित मामलों में जवाबदेही तय करने और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता और समय बद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि जहां भी सुधार की आवश्यकता है, वहां तुरंत प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें