फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचायत चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में चली गोलियां, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो को लगी गोली, दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव डीग में ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते रविवार देर रात दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। घटना में दो युवकों को गोली लगी, वहीं एक को चोट आई है। पहले दोनों युवकों को उपचार के लिए एक ही अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन वहां पर भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में एक युवक को देर रात दूसरे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। थाना सदर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इस केस की जांच क्राइम ब्रांच 65 को सौंपी गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के दो आरोपी अंकित व मोहित निवासी गांव डींग तथा दूसरे पक्ष के एक आरोपी लक्ष्मण निवासी गांव डीग को काबू कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात गांव के शराब ठेके के पास दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से अचानक गोलियां चलने लगीं। जिसमें एक पक्ष की ओर से घायल योगेंद्र यादव, डीग गांव के वर्तमान सरपंच पप्पू उर्फ जय सिंह यादव का भाई है। वहीं दूसरा घायल जगदीश उर्फ जग्गी सरपंच के विरोधी गुट से जुड़ा हुआ है। दोनों के बीच कई साल से पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश है।
विज्ञापन


इसी वजह से देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। हादसे में जग्गी को तीन गोलियां लगी हैं। वहीं योगेंद्र को एक गोली पैर में लगी है। इसके अलावा जग्गी की ओर से हरेंद्र नाम का युवक भी घायल हो गया है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर घटनाक्रम में कार्रवाई के लिए अपराध सेक्टर-65 की टीम को अनुसंधान सौंपा गया । जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें