फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट निर्माण के लिए भिड़े दो पक्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तिगांव थाना इलाके के गांव ढैंकोला में एक प्लॉट निर्माण के लिए दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढैंकोला गांव निवासी धर्मेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि साल 1994 में अपने गांव निवासी ज्वाला से 875 गज का प्लॉट खरीदा था। जिस पर 4 अप्रैल को उन्होंने प्लॉट की बाउंड्री की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि अगले दिन सुबह सतीश उसकी पत्नी किरण, पप्पू, सौराज, दीपक, धर्मेंद्र, विकास, आकाश और बल्लू की पत्नी कुशम प्लॉट पर आए और दीवार को तोड़ने लगे। धर्मेंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धर्मेंद्र, उसके भाई मनोज व मां धर्मवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। उधर, महमूदपुर गांव निवासी किरण देवी ने पुलिस में कहा गया कि ढैंकोला गांव में उनका प्लॉट है। इस मामले में वह कोर्ट से जीत चुके हैं। रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है।
आरोप है कि धर्मेंद्र के परिवार ने सब जानते हुए भी प्लॉट पर चिनाई कर दी। चिनाई का विरोध करने पर धर्मेंद्र, उसके पिता ओमवीर, भाई मनोज और मां धर्मवती ने उन पर लाठी-डंडों और दरांती से हमला किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रेमदत्त ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें