फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूलर के रेट को लेकर दो दुकानदारों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला समेत तीन लोग घायल, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव रोड स्थित शिव कॉलोनी के गली नंबर-2 के सामने बुधवार को कूलर के रेट को लेकर दो दुकानदारों के बीच हुए विवाद में एक बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे के सिर पर 8-9 से टांके लगाए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिल चुकी है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गली नंबर-दो के सामने एमपी ट्रेडिंग के मालिक महेश ने बताया कि उसकी कूलर की दुकान है। उसके बगल में पवन और उसके बेटे आदित्य की कूलर की दुकान है। मुकेश का कहना है कि उसकी दुकान पर बुधवार की शाम को एक ग्राहक कूलर की कीमतों की जानकारी लेने आया था। उसके बाद वह ग्राहक पवन की दुकान पर चला गया। जहां ग्राहक ने मेरी दुकान पर कूलर कम रेट पर बेचने की बात कही। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। बीचबचाव करने आए उनकी मां चारू और बेटा सन्नी से भी आरोपियों ने मारपीट की। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें