फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले दो दुकानदार गिरफ्तार, 10 बंडल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चाइनीज मांझे से युवक का गला कटने की घटना के बाद हरकत में आए प्रशासन के निर्देशों पर स्थानीय पुलिस और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने पर्वतीय चौकी क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 10 बड़े बंडल जब्त किए हैं और इसे बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सारन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग व पुलिस को सूचना मिली थी कि भड़ाना चौक और नगला रोड स्थित निजी पब्लिक स्कूल के पास चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। सोमवार देर शाम सूचना पर टीम ने नगला रोड स्थित निजी स्कूल के पास योगेश की दुकान पर छापा मारकर एक पेटी से चार बड़े बंडल बरामद किए। इसके बाद भड़ाना चौक पर अंकित की दुकान से 6 बड़े बंडल जब्त किए गए। बरामद बंडलों पर केवल औद्योगिक इस्तेमाल के लिए लिखा हुआ था लेकिन आरोपी इसे पतंगबाजी के लिए आम लोगों को बेच रहे थे। सारन थाना पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जब्त मांझे को कब्जे में ले लिया गया है। यह मांझा दोपहिया चालकों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में पंकज की गर्दन कट गई थी, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, 15 अगस्त से अब तक बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मांझे से घायल हुए 12 लोगों का इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें