फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने वाले दो शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से दबोचा, अन्य तीन की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ के अंतर्गत गाजीपुर स्थित एक वर्कशॉप में सोते समय मजदूरों के ठेकेदार योगेश की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो शूटरों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुन्ना कुमार निवासी पूर्णिया, बिहार और जुलेश कुमार निवासी मधेपुरा, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने दो मुख्य शूटरों को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। 22 मई की सुबह आरोपियो ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। ठेकेदारी का काम करने वाले योगेश कुमार गाजीपुर स्थित एक वर्कशॉप के अंदर सो रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद वर्कशॉप के मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामले की गुत्थी सुलझाने और ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों को दबोचने का जिम्मा अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपा गया था।
विज्ञापन


ठेकेदारी के काम को लेकर था विवाद, बिहार से ही ट्रेन में पीछा करते हुए आए थे फरीदाबाद

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों का योगेश के साथ लेबर ठेकेदारी के काम और वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण मुन्ना और जुलेश ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर योगेश को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रची। योजना के मुताबिक, आरोपी 20 मई को बिहार के पूर्णिया से योगेश का पीछा करते हुए उसी ट्रेन में बैठकर फरीदाबाद पहुंचे थे। यहां दो दिन तक रेकी करने के बाद 22 मई की सुबह उन्होंने वर्कशॉप में घुसकर सोते हुए योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग गए।
विज्ञापन


तीन अन्य आरोपियों की तलाश तेज, सोमवार को रिमांड के लिए कोर्ट में होंगे पेश
आनंद विहार बस स्टैंड से दबोचे गए दोनों आरोपियों को सोमवार को जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार, वाहन बरामद किए जाएंगे और उनके तीन साथियों के संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में शामिल बाकी तीनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें