फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो खिलाड़ियों को मिला अर्जुन व ध्यानचंद अवार्ड

विज्ञापन
फरीदाबाद पहलवान नेत्रपाल हुड्डा को ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर गुलदस्ता देकर उनका - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। देश-विदेशों में अपनी प्रतिभा का दम दिखाकर देश का नाम रोशन करने वाले शहर के मनीष नरवाल और नेत्रपाल सिंह हुड्डा को खेल दिवस पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्चुअल तरीके से वितरित किए गए। सम्मान मिलने पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। खासतौर पर नेत्रपाल सिंह हुड्डा के लिए यह दिन तो जीवन भर यादगार रहेगा। चूंकि उन्होंने इस सम्मान के लिए 11 साल तक लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन

जिले के पैरा निशानेबाज मनीष नरवाल को अर्जुन अवार्ड दिया गया। इसके अलावा एशियाई खेलों व राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता पहलवान नेत्रपाल हुड्डा को कुश्ती के सर्वोच्च सम्मान ‘ध्यानचंद अवार्ड’ से पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान उन्हें 1970 में बैंकाक में आयोजित एशियन गेम्स में कुश्ती के 74 किलो भार वर्ग में फ्री स्टाइल वर्ग में कांस्य पदक, 1974 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में फ्री स्टाइल 82 किलो भार वर्ग में रजत पदक, वर्ष 1970 से लेकर 1982 तक लगातार राष्ट्रीय खेल पदक प्राप्त करने व वर्ष 1968, 1969, 70, 74, 75 व 76 में नेशनल चैंपियनशिप में विजय पताका लहराने के लिए दिया गया है। नेत्रपाल सिंह सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें यह दिन हमेशा याद रहेगा। वह पिछले करीब 11 वर्षों से अवार्ड के लिए प्रयासरत थे। नेत्रपाल ने कहा कि इस मायने में इस अवार्ड के हकदार टोनी पहलवान, उनकी पत्नी, सुरेंद्र कौर हुड्डा, बेटा जितेंद्र व परविंद्र सिंह हैं।
निशानेबाज 18 वर्षीय मनीष नरवाल सेक्टर-70 रायल हैरिटेज सोसाइटी आईएमटी में रहते हैं। उनके पिता दिलबाग सिंह का अपना व्यवसाय है। मनीष ने जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करते हुए विदेशों में भी तिरंगा लहराया। मनीष ने 2018 में इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स के 10 मीटर में स्वर्ण पदक व 50 मीटर में रजत पदक जीता। 2019 में सिडनी आस्ट्रेलिया में हुए एशियन चैंपियनशिप में 10 और 50 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीते थे। इतना ही नहीं मनीष ने शूटिंग में सबसे अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इनके अलावा मनीष ने पैरा में फ्रांस से 2020 के लिए सबसे पहले ओलंपिक कोटा लिया था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह टल गया था। इन तमाम उपलब्धियों के देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनीष को सम्मानित कर चुके हैं। अब अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। घर पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का पड़ोसी व रिश्तेदारों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें