फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चीन में दम दिखाएंगे फरीदाबाद के दो खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आरती और अता साजिद का चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। चीन के ओर्डोस शहर में 9 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली पहली अंडर-23 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के दो खिलाड़ी दम दिखाते हुए नजर आएंगे। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए घोषित 56 सदस्यीय भारतीय टीम में फरीदाबाद की आरती भड़ाना और मोहम्मद अता साजिद ने अपनी जगह पक्की कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि दक्षिण एशिया एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित के भनोट के निर्देशन में भारतीय दल विदेशी धरती पर पदकों की झड़ी लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस चैंपियनशिप में हरियाणा से कुल 4 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें से दो अकेले फरीदाबाद से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्पर्धाओं में पेश करेंगे चुनौती

फरीदाबाद की आरती भड़ाना महिला वर्ग की बेहद कठिन 21 किलोमीटर रेस वॉकइवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के मोहम्मद अता साजिद लंबी कूद इवेंट में देश के लिए मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। इनके अलावा हरियाणा से प्रिया (डिस्कस थ्रो) और साकिर (1500 मीटर दौड़) भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें