फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फोटो साथ हैं,- दो अलग-अलग जगह से आरोपी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदात के मामलों पर अंकुश लगाते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी व सेक्टर 65 की टीम ने चार आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी 70 से ज्यादा वाहन चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। क्राइम ब्रांच एनआईटी ने तीन आरोपियों को गांव मवई से गिरफ्तार किया है, जबकि क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपी को काबू किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच एनआईटी द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के जवां गांव निवासी अनिल, गांव शाहपुर निवासी रणजीत व बदरौला निवासी भूपेंद्र उर्फ भोलू रुप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना खेड़ी में तीन, थाना सारन, सराय ख्वाजा, सेक्टर-7 व सूरजकुंड में 1-1 मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से अभी तक सात वारदात सुलझाई है।
पुलिस ने आरोपियों से तीन कार व तीन मोटरसाइकिल सहित चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली तीन चाबियां बरामद की हैं। आरोपी अनिल ने बताया कि वह चोरी के मामले में फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश व दिल्ली की जेलों में बंद रह चुका है। वह गिरोह बनाकर चोरी करता है। अनिल नशे का आदी है। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली के कई थानों में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

दूसरे आरोपी भूपेंद्र उर्फ भोलू ने बताया कि वह अनिल व रणजीत के साथ मिलकर फरीदाबाद में गाड़ियां चोरी करता था। वह पहले भी कई मामलों में दिल्ली व फरीदाबाद की जेल में रह चुका है। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-7 में दो मामले दर्ज हैं। गिरोह के तीसरे बदमाश रणजीत का काम गाड़ियों को स्टार्ट करने व गाड़ियों की रेकी करने का होता था। पुलिस ने आरोपी अनिल को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि बाकी दो को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
इधर क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने वाहन चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चांदपुर निवासी नवीन के रुप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। वह नशे का आदी है और शौक के लिए मोटरसाइकिल चोरी करता था। आरोपी ने चोरी की छह वारदात थाना शहर बल्लभगढ़, दो वारदात थाना छायंसा सहित सैक्टर-58 व थाना सदर में एक-एक वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें व एक स्कूटी बरामद की गई है। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें