फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसों में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पटेल चौक और एनआईटी-5 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी और बाइक सवार घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद चालक कार समेत भाग गए। एनआईटी थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

30 सितंबर को शाम करीब 5:30 बजे एनआईटी-5 सरकारी स्कूल के पास कार ने बाइक सवार रसप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाहिने हाथ, बाएं टखने और दाहिनी जांघ में चोट आई। बीके अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस ने 2 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की। वहीं 27 सितंबर को एसजीएम नगर निवासी बंसी लाल स्कूटी से डबुआ मंडी जा रहे थे। सुबह करीब 10:45 बजे पटेल चौक से आगे कब्रिस्तान के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाएं पैर में चोट आई। तबीयत ठीक होने के बाद एक अक्तूबर को पुलिस ने बयान दर्ज किया और प्राथमिकी दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें