फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिस्टल और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वारदात की फिराक में हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एनआईटी निवासी जतिन भाटिया और लुधियाना, पंजाब निवासी नूर आलम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी नूर आलम पंजाब में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, दो अक्तूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम एनआईटी-1 क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में जतिन के कब्जे से एक पिस्टल और तीन कारतूस, जबकि नूर आलम से एक पिस्टल बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें