पुन्हाना। बाइक की टक्कर लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज नलहड में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर होने के करने दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सलीम निवासी धुलावट ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर के समय उसका पिता सुबेखान व मामा अब्दुल गनी शिकरावा मोड पर अपने रिश्तेदार नसरुद्दीन के घर के सामने खड़े थे तभी शिकरावा की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक चालक लापरवाही से बाइक चलाता आया और उनके पिता व मामा को टक्कर मार दी । टक्कर से दोनों जख्मी हो गए जिन्हें नलहड के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से उसके पिता सुबे खान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। संवाद