फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेंगी अरावली की वादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। अरावली पर्वत श्रृंखलाओं की सुरम्य वादियां 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान होंगी। यहां स्थित पांडव कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


शिव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि दिल्ली से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित यह प्राचीन मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। मान्यता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान यहां शिवलिंग की स्थापना कर पूजा-अर्चना की थी, तभी से यह स्थल तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना बताया जाता है। वर्ष 1846 में तत्कालीन तहसीलदार जीवन लाल शर्मा को स्वप्न में शिवलिंग के दर्शन हुए, जिसके बाद इस स्थल की खोज हुई। तभी से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें