फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में युवती समेत दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती को भेजा जेल, युवक को 9 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में एक युवती व एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने साइबर ठगों को खाते मुहैया कराए, जिनमें ठगी के रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवती को जेल भेज दिया गया है। वहीं युवक को 9 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में उपायुक्त की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर पैसे मांगकर ठगी के मामले में युवती को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में मणिपुर कांगपोकपी सैकुल निवासी लमणुन्नेम लुफो नामक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती अभी दिल्ली के मुनिरका में रहती है। पूछताछ में पता चला कि युवती ने किसी अन्य का खाता लेकर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस खाताधारक जमतीन खुप हॉकिप व उससे लेकर युवती को देने वाले एंथोनी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों मणिपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम मध्यप्रदेश इंदौर का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि शुभम ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाता है। इसने पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी संदीप का खाता लेकर आगे बेचा था। शुभम डिलिवरी बॉय का काम करता है। आरोपी को 9 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें