फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेल हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ने की आत्महत्या तो दूसरा ट्रेन की चपेट में आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जबकि दूसरा व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में से एक की पहचान नहीं हो पाई है।



जीआरपी के जांच अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि एक मृतक की पहचान नाजिम (40) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बदरपुर स्थित चुंगी नगर ब्लॉक सी का निवासी था। वह रविवार और सोमवार को लगने वाले बाजारों में कपड़ों की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार को वह फरीदाबाद के लक्कड़पुर क्षेत्र से रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




दूसरी घटना ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। यहां करीब 25 से 30 वर्ष का एक युवक न्यू टाउन फरीदाबाद की ओर लूप लाइन से गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जांच अधिकारी ने बताया कि नाजिम के परिजनों को सूचना दे दी गई है, वहीं दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जीआरपी का कहना है कि दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें