फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक घंटे तक नहीं चले दो ओपीडी कार्ड काउंटर, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में डीन ने मौके पर पहुंचकर मांगा कर्मचारियों से जवाब
विज्ञापन



हेमलता

फरीदाबाद। एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बुधवार की सुबह एक घंटे तक दो ओपीडी कार्ड काउंटर बंद होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हुई। इस समस्या की शिकायत जब डीन डॉ. कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से काउंटर बंद होने का कारण पूछा। जिस पर कर्मचारियों ने बताया कि दो कर्मचारी छुट्टी पर हैं।


अस्पताल में हर रोज 3 हजार से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। उन मरीजों को पहले ओपीडी कार्ड बनवाना पड़ता है। उसके बाद वह डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। पहले ओपीडी कार्ड बनाने का समय 9 बजे का था लेकिन जो मरीज ड्यूटी पर जाते हैं, उनको काफी परेशानी होती थी। इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से कुछ समय पहले ओपीडी कार्ड का समय बदलते हुए सुबह 8 से लेकर दोपहर के 3 बजे तक कर दिया। ताकि मरीज सुबह 8 बजे अस्पताल में आकर 10 बजे तक अपनी नौकरी पर जा सकें।
विज्ञापन






मरीजों को नहीं होनी चाहिए परेशानी : डीन

ओपीडी कार्ड काउंटर बंद होने की शिकायत मिलने पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे डीन डॉ. कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर पहुंचे। वहां पर मौजूद कर्मचारी से दो काउंटर बंद होने का कारण पूछा गया, जिस पर उन्होंने बताया कि दो कर्मचारी छुट्टी पर होने की वजह से काउंटर बंद कर दिए गए हैं। उसी बात पर डीन ने कहा है कि अगर कोई कर्मचारी छुट्टी पर होता है तो उसकी जगह पर रात के समय ही किसी अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी को लगाया जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन







गायनी वार्ड में नहीं मिली महिला डॉक्टर

गायनोकॉलोजी विभाग ओपीडी पर पहुंचे तो वहां पर उनको महिला डॉक्टर दो कमरों में नहीं मिलीं। जिस पर उन्होंने सीनियर डॉक्टर को तुरंत महिला डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा गया। क्योंकि गर्भवती महिलाओं को ज्यादा समय तक खड़ा रहना उचित नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें