फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन चालकों व मालिकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सामुदायिक पुलिसिंग टीम की ओर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात नगर व गवर्नमेंट आईटीआई सेक्टर-18 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिसिंग सेल की टीम ने मौजूद सभी चालक एवं मालिकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी कहा।
इसके अलावा मौजूद सभी व्यक्तियों को डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग, क्राइम अगेंस्ट वूमेन और साइबर क्राइम के बारे जागरूक किया गया। पुलिसिंग सेल की टीम ने नशे के दुष्परिणाम के बारे में भी बताया। डॉक्टरों की टीम की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें सभी चालकों की स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी भारी वाहन चालकों को यातायात का पालन करने को लेकर शपथ दिलाई। इसी के साथ गवर्नमेंट आईटीआई सेक्टर-18 में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद सभी विद्यार्थियों को डायल 112 डाउनलोड कराया गया, साइबर क्राइम अगेंस्ट वूमेन और नशे के दुष्परिणाम के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें