फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के लिए मकान में घुसे बदमाश, लोगों ने धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना एसजीएम नगर इलाके में लूटपाट करने घुसे दो बदमाशों को जाग होने पर कॉलोनी के लोगों ने पकड़ किया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी कट्टा दिखाकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि एसजीएम नगर गली नंबर-8 में दोपहर करीब एक बजे दो बदमाश कट्टे के बल पर एक घर में घुस गए। उन्होंने घर में रखी नगदी और जेवरात लूटे और फरार होने लगे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले लोगों को मामले की भनक लग गई। लोगों ने हिम्मत करके एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश कट्टा दिखाकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने एक बदमाश की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच-48 की टीम कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें