संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच में हथौड़े से युवक के साथ मारपीट करने के मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
26 अप्रैल को गांव फतेहपुर बिल्लौच में चार युवकों ने हथौड़े व डंडों से एक युवक के साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने घायल मनीष के पिता कुंवर पाल की शिकायत पर थाना सदर में संगीन धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया और अपराध शाखा सेक्टर-65 को मामला सौंपा गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने घटनाक्रम में 2 मुख्य आरोपियों अभिषेक व गौरव निवासी फतेहपुर बिल्लौच को बुधवार को बघौला पलवल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।