फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना डबुआ पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू राजीव कॉलोनी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी की स्कूटी के पायदान पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 95 पव्वे देशी शराब और आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में आरोपी शराब का वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 28 अप्रैल को टीम फागना चौक पर गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि प्रदीप नामक व्यक्ति डबुआ मंडी में बूस्टर के पास अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें