फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग और मारपीट में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-गाड़ियों की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप, एक व्यक्ति को लगीं दो गोलियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना भूपानी क्षेत्र के गांव कंवारा कलां स्थित ऋचा कंपनी के पास बुधवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक व्यक्ति को दो गोलियां लगी हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में एक पक्ष के सुनील और राजेश व दूसरे पक्ष के केशव, अजय और हरिदत्त घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 25 जून को अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेश के अनुसार के बुधवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच वह, सुनील और उनके साथी गाड़ी से जा रहे थे। आरोप है कि सामने से आई गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। सुनील के भतीजे सुमित बैसला ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्व सरपंच केशव, उसके भाई अजय, पिता हरिदत्त और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व हथियारों से हमला किया। आरोप है कि फायरिंग में सुनील को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व सरपंच केशव ने पुलिस को बताया कि मई में गांव में स्वागत बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उनका कहना है कि जिस जमीन पर बोर्ड लगाया जा रहा था वह उनकी थी। उस दौरान वर्तमान सरपंच कृष्ण पक्ष के डूंगरपुर निवासी राजेश से उनकी कहासुनी और मारपीट हुई थी। केशव पक्ष का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते बुधवार को विवाद हुआ। राजेश पक्ष का आरोप है कि रंजिश के कारण उनकी गाड़ी को जानबूझकर टक्कर मारी गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी घटना में घायल हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें