फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में दो जगह लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। शहर में दो जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं। पहले मामले में डबुआ पाली रोड स्थित एक रबड के गोदाम में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम में कबाड़ रखा हुआ था। जिस वजह से आग बढ़ती चली गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर नीलम चौक पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की पहली मंजिल पर लगे बिजली उपकरण में भी अचानक आग लग गई। जिस वजह से बैंक के अंदर धुआ-धुआ हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बैंक में मौजूद सभी कर्मचारी, अधिकारी व ग्राहकों को तुरंत बाहर निकाला गया और बैंक में लगे आग बुझाने के यंत्र से आग पर काबू पाया गया, लेकिन उसके बाद भी दोबारा से गर्मी की वजह से तारों में आग लग गई। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें