फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदर्शन में भिड़ीं कांग्रेस की दो महिला नेत्रियां, बीच सड़क पर हुई हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद में चल रहा था प्रदर्शन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को ओल्ड फरीदाबाद बाजार में उस समय हंगामा हो गया, जब पार्टी की दो महिला नेत्रियों के बीच हाथापाई हो गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा मामलों के सहप्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित काफी कांग्रेस कार्यकर्ता चांदी वाली धर्मशाला से पथवारी मंदिर तक पैदल मार्च निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकीं कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी का बैनर लेकर चल रहीं थीं। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष गजना लांबा भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष गजना लांबा कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा से थोड़ा आगे आ गईं थीं। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान पराग शर्मा ने जिला कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष लांबा को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने भी जवाब में थप्पड़ मारा। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। अचानक हुए विवाद से प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दोनों के बीच पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद दोनों को अलग कर दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में शिकायत दी है। ओल्ड फरीदाबाद थाना एसएचओ विष्णु मित्र ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिल गई हैै। शिकायतों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें