फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ट्रेन की चपेट में आने से अलग-अलग स्थान पर दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक चेतराम सिंह ने बताया कि दयालबाग कॉलोनी के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसने नीले रंग की जैकेट, काली लाइनदार कमीज और काली जींस पहनी हुई थी। मृतक के दाएं हाथ पर ओम गुदा हुआ है और मणि की माला पहनी हुई थी। बाएं हाथ पर अंग्रेजी में बॉबी लिखा हुआ है। उसकी उम्र करीब 25-30 साल के बीच में है। वहीं, दूसरी घटना में उपनिरीक्षक राजपाल सिंह ने सराय फाटक के निकट रेलवे लाइन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की उम्र करीब 26 साल है, जिसने सफेद कमीज और आसमानी रंग की पेंट पहनी हुई थी। कमीज पर काली छींट हैं। दोनों व्यक्तियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें