फरीदाबाद। सर्वश्रेष्ठ युवा और संगठन को बीते एक वर्ष में हासिल की गई उपलब्धियों के आधार पर जिला प्रशासन की ओर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जिला एवं राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि युवाओं को बीते एक वर्ष और युवा संगठन के लिए गत तीन वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा को 20 हजार रुपये और सर्वश्रेष्ठ युवा संगठन को 30 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर ऐसे पांच सर्वश्रेष्ठ युवाओं को चालीस हजार रुपये और संगठन को 75,000 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। सेक्टर-12 स्थित खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।