फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़े के ढेर के निकट खड़ी दो गाड़ियों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
-दमकल टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, दोनों गाड़ियां हुईं नष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। ताली मंडी चौक स्थित जैन धर्मशाला के निकट खड़ी दो गाड़ियों में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। हादसे का कारण आसपास के कूड़े के ढेर से उठती आग की लपटों को बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों गाड़ियां जल चुकी थीं।
विज्ञापन

जैन धर्मशाला के निकट निवासी सचिन जैन उर्फ छोटू व जय प्रकाश शनिवार रात को प्रतिदिन की तरह अपनी एक्सयूवी व अल्टो कार को गली के बाहर चौक पर खड़ी करके अपने घर चले गए। देर रात उक्त दोनों गाडिय़ों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लगभग साढ़े तीन बजे जब आसपास के लोगों ने गाडियों से आग की लपटें निकलते देखा तो गाड़ी मालिकों को सूचना दी। दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और चौक पर खड़ी अन्य गाड़ियों को घटनास्थल से दूर कर दिया। लोगों ने कडी मशक्कत कर गाड़ी में लगी आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तव तक दोनों गाडिय़ों आग से पूरी तरह से जल चुकी थीं। प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि गाडिय़ों के आसपास लगे कूड़े के ढेर के कारण गाडिय़ों में आग लगी है। ताली मंडी निवासी गुलशन गर्ग, भोला जैन,डॉ राजेश जैन, संजय, हरीश आदि का कहना था कि जैन धर्मशाला के निकट कूढ़े के ढेर लगे रहते हैं। सफाई कर्मचारी बाजार व आसपास की गलियों से कूढा एकत्रित कर इसी चौक पर डाल देते हैं। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें