तावड़ू। शहर में बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई।यह हादसा डिडारा मोड़ पैट्रोल पंप पास हुआ। यहां खड़े दो भाइयों में से एक को तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान यासीन पुत्र बंसी खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के भाकरी पोस्ट ऑफिस राजनौता, थाना परागपुरा, पावटा का निवासी था। वह भिवाड़ी में रहता था, जबकि उसका भाई दिलशाद मिल्कपुर में रहता है। हादसे के समय दोनों भाई किसी काम से तावड़ू आए हुए थे। दिलशाद की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद