बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-8 के पास सामने से आ रही कार ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में दूसरी कार में सवार युवक को चोटें आईं। साथ ही उसकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव तिगांव निवासी सोनू ने बताया कि वह 4 अक्तूबर की शाम को तिगांव पुल के नीचे से होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही तिगांव चौक से सेक्टर-8 की ओर चलने लगे तभी मारुति कार ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी।आरोप है कार चालक ने नशे का सेवन किया हुआ था। संवाद