फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टूटी सड़कों से लोग परेशान, निगम ने शुरू किया मरम्मत का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्डवेयर चौक, कुष्ठ आश्रम के पास, गांधी कॉलोनी क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा खराब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की सड़कों की हालत इन दिनों बदतर हो गई है। शहर के प्रमुख इलाकों में जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़कों के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर हार्डवेयर चौक, कुष्ठ आश्रम के पास, गांधी कॉलोनी क्षेत्र और ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी क्षेत्र की सड़कें सबसे ज्यादा खराब स्थिति में हैं। बारिश के दौरान इन सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से ये सड़कें टूटी पड़ी हैं। कई बार शिकायतें देने के बावजूद मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। हार्डवेयर चौक से बाईपास रोड तक सड़क पर गड्ढे इतने बड़े हो चुके हैं कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए गुजरना जोखिम भरा बन गया है। वहीं कुष्ठ आश्रम के पास की सड़क पर धूल और उखड़े हुए पत्थर चलने वालों के लिए परेशानी का सबब हैं।
विज्ञापन



गांधी कॉलोनी और बीपीटीपी क्षेत्र के लोग बताते हैं कि यहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन सड़क की हालत सुधारने के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। टूटी सड़कों के कारण यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा है।


इस बारे में जब नगर निगम अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर की कई सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम के अनुसार जिन सड़कों की हालत बेहद खराब है, उनके लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं और कार्य जल्द शुरू होगा। इसके अलावा फिलहाल गड्ढे भरने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है ताकि यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन



अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। पहले उन सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनसे रोजाना सबसे ज्यादा वाहन गुजरते हैं या जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक है।


स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नगर निगम जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत पूरी करेगा ताकि फरीदाबाद की सूरत फिर से संवरी हुई दिखाई दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें