फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोमोज खाने निकले दो भाइयों की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। आदर्श नगर में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। किशोर अपने बड़े भाई के साथ बाइक पर मोमोज खाने के लिए घर से निकला था। वाहन चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं बड़े भाई को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

आदर्श नगर निवासी सलीम टेलर का काम करते हैं। उनके तीन बेटों में से दो 16 वर्षीय रेहान और 13 वर्षीय अर्श रविवार रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर मोमोज खाने के लिए वाईएमसीए फ्लाईओवर होते हुए बाटा चौक की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक वाईएमसीए फ्लाईओवर पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई हाईवे पर गिर गए। बाइक रेहान चला रहा था जिसने हेलमेट पहना था। वहीं अर्श पीछे बैठा हुआ था। गिरने के बाद अर्श किसी अन्य वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-7 पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर अर्श के शव को एंबुलेंस के माध्यम से बीके अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल रेहान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सोमवार को पुलिस ने अर्श का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सेक्टर-7 पुलिस चौकी ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस के अनुसार अर्श बाइक को ठीक करने का काम सीख रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें