फरीदाबाद। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो भाई घायल हो गए। घटना 19 अगस्त की रात करीब 8 बजे हुई थी। घायलों में राजकुमार अभी ईएसआई अस्पताल में भर्ती है।
घायल दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने 28 अगस्त को कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी दिनेश ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की रात वह अपने छोटे भाई राजकुमार के साथ मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। मोटरसाइकिल राजकुमार चला रहा था। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी से कुछ आगे पहुंचने पर सामने से आई कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दिनेश की शिकायत पर 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद