फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के गांव करनेरा के पास सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव सिरोही निवासी अयूब खान के बेटे 17 वर्षीय अहसास और सात वर्षीय मोहम्मद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह दोनों भाई मोटरसाइकिल से बाजार की तरफ जा रहे थे। बड़ा भाई अहसास मोटरसाइकिल चला रहा था और छोटा मोहम्मद पीछे बैठा था। गांव करनेरा के पास आते ही उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क से गुजर रहे लोगों ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि दूसरी मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें