फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़े सरिये से चोट लगकर मोटरसाइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर हार्डवेयर की दुकान के सामने पड़े सरियों पर गिर पड़ा। उन सरियों में से एक उक्त युवक की गर्दन में घुस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी अमन (22) मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अमन सोहना रोड पर स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। बुधवार को उसकी रात की शिफ्ट थी। ड्यूटी खत्म होने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह बाइक से घर आ रहा था। सेक्टर-24 में लखानी चौक के पास हार्डवेयर की दुकान के सामने कई सरिये पड़े हुए थे। वहां अमन की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह उस पर गिर पड़ा।
उनमें से एक सरिया जो ऊपर की तरफ सीधा उठा हुआ था, वह अमन की गर्दन में घुस गया। उसे कराहते देख आसपास के लोग जुट गए और उसे बीके अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन के पिता विनय मिश्रा के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें